Advertisements
Spread the love

आरडीडीई पहुंची यूएमएस टांगरानी; नौ बच्चों का नामांकन कर स्कूल टॉपर को की सम्मानित; प्रधान शिक्षकों के संग बैठकर बेहतर प्रदर्शन के दिए टिप्स…

सरायकेला: संजय मिश्रा । क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कोल्हान प्रमंडल श्रीमती निर्मला बलेरिया अपने दौरे के क्रम में सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगरानी पहुंची। जहां उन्होंने छात्र एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए कुल नौ बच्चों का नामांकन विद्यालय में स्वयं कियें।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने बीते वर्ष की परीक्षा में अष्टम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र चंदन पड़िहारी को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किये। साथ ही मौजूद रहे अभिभावकों को विद्यालय में संचालित समस्त गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किये। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश मिश्र, सहायक अध्यापक सुमन कुमार धीर सामंत एवं संकुल साधन सेवी श्रीमती संचिता महतो सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।

इसके बाद आरडीडीई ने विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों और अभिभावकों के साथ विभागीय बैठक की। जिसमें उन्होंने प्रोजेक्ट रेल एवं प्रोजेक्ट इंपैक्ट के सुचारू रूप से संचालन, हाउस निर्माण, बाल संसद, एक एवं स्पोर्ट्स क्लब इत्यादि के गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रार्थना सभा में किए जाने वाले गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आने वाले मानसून को देखते हुए बागवानी विकसित करने के सुझाव दिए।

शौचालय की साफ सफाई, परिसर की साफ सफाई एवं स्वच्छ पेयजल के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रोजेक्ट रेल की उपलब्धियों को लेकर अभिभावकों के साथ चर्चा करने और चेतना कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आरडीडीई ने बैठक में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुली के प्रधान शिक्षक राजेश कुमार सिंह को प्रोजेक्ट इंपैक्ट के अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उमेश प्रमाणिक, कविता कुमारी, किरण विहां, दुलाली मुर्मू, सेवती महतो, आयुरेन होरो, राजेश मिश्र, राजेश कुमार सिंह, सुमन कुमार धीर सामंत, रतन सरदार, संकुल साधन सेवी श्रीमती संचिता महतो एवं प्रदीप कुमार प्रधान सहित अभिभावक मौजूद रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?