Advertisements
Spread the love

चांडिल गोलचक्कर में दिशोम सरहुल (बाहा) जाहेरगाड़ समिति का पुनर्गठन, दिलीप किस्कू बने अध्यक्ष

चाण्डिल संवाददाता : कल्याण पात्रो

चांडिल : गोलचक्कर स्थित दिशोम सरहुल (बाहा) जाहेरगाड़ में शनिवार को संयोजक गुरुचरण किस्कू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व की समिति को भंग कर नई समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से दिलीप किस्कू को अध्यक्ष और सुगी हांसदा को सचिव बनाया गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। जिसमें संयोजक गुरुचरण किस्कू, सह संयोजक चारुचांद किस्कू, मांझी बाबा तारांचंद टुडू, उपाध्यक्ष गुरुपद हांसदा, सह सचिव मोतीलाल सोरेन, कोषाध्यक्ष बैधनाथ टुडू तथा प्रेस प्रवक्ता सुदामा हेम्ब्रम शामिल हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड दिशोम सरहुल (बाहा) जाहेरगाड़ में 1 अप्रैल 2025 को सरहुल का भव्य आयोजन किया जाएगा। नई समिति को इस पर्व की तैयारियों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। समिति द्वारा हर वर्ष पारंपरिक और भव्य तरीके से सरहुल मनाया जाता है, जिसमें स्थानीय समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस अवसर पर अरुण टुडू, सोनाराम मार्डी, मनीष टुडू, कासिम किस्कू, शत्रुघ्न मुर्मू, दारायबुरू हांसदा, गुरुपद मार्डी, सोमाय टुडू, सिमल बेसरा, सुमित टुडू, दिनेश मुर्मू, तुम्बा मांझी, अजय टुडू, धनीराम, मदन मुर्मू तथा रहीना सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You missed