Advertisements
Spread the love

प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित अयोध्यानाथ मिश्र की किताबों का विमोचन
व्यक्तित्व के विकास में पुस्तक का योगदान अमूल्य : संजय सेठ
रिपोर्ट : अर्जुन कुमार प्रमाणिक
राँची । हमारे जीवन का अमूल्य साथी किताब होती है। व्यक्तित्व के विकास में किताबों का अविस्मरणीय योगदान होता है। सभ्यता चाहे जितना बदल जाए। किताबों का महत्व बना रहेगा। उक्त बातें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहीं। श्री सेठ ने शनिवार  प्रभात प्रकाशन से अयोध्यानाथ मिश्र की प्रकाशित दो किताबें ” अपने कुरुक्षेत्र में अकेला और आखिर क्यों” के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे। यह कार्यक्रम राजधानी के चैंबर भवन में आयोजित किया गया था। श्री सेठ ने कहा कि युवाओं में किताब संस्कृति विकसित करने के लिए राजधानी में सबसे बड़ा पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा ई-लाइब्रेरी बनाया गया है जिसके माध्यम से रांची के युवा देश-विेदेश की अहम किताबों को पढ़ सकेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि किताबों से व्यक्ति का निर्माण होता है। परिवार के निर्माण में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है, ऐसे में किताबों के माध्यम से महिलाओं की करुणा, प्रेम और शक्ति को लाना बड़ा कार्य है, जिससे आगे बढ़ाना चाहिए। साहित्यकार अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि वर्तमान दौर में बेहतर साहित्य का लेखन हो रहा है। प्रभात प्रकाशन के माध्यम से ऐसे लोग सृजन से जुड़ रहे है। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर लोगों को साहित्य एवं समाज के संबंध पर प्रकाश डाला।  अयोध्यानाथ मिश्र ने कहा कि यह जीवन का अनुभव एवं सत्य घटनाएं हैं। दो कथा की किताबों में समाज, परिवार एवं महिलाओं के विविधि पक्षों को उभारा गया है। इस अवसर पर चिंतक और लेखक डाॅ मयंक मुरारी ने कहा कि हमारी सृजनात्मकता का आधार किताब होती है। यह जीवन में सृजन के लिए शक्ति देता है। व्यक्ति को सदैव आशावादी बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि हर सफल लेखक अपनी सफलता का बड़ा श्रेय उन किताबों और लेखकों को देता है जिन्हें उसने बचपन में पढ़ा है। सृजनात्मक बुद्धि के लिए किताबें अनिवार्य है, और अच्छे पाठक यानी रीडर ही आगे जाकर अच्छे लेखक बनते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति पढ़ने से ज्यादा सुनकर, देखकर और बोलकर सिखता है। कार्यक्रम में स्वागत प्रभात प्रकाशन के राजेश शर्मा, मंच संचालन श्याम किशोर चैबे और धन्यवाद ज्ञापन देवाशीषजी ने किया। इस अवसर पर पत्रकार बैजनाथ मिश्रा, संतोष किड़ो, अनीता रश्मि, डाॅ अंबुज, सुस्मिता पांडेय सहित बड़ी संख्या में राजधानीवासी उपस्थित थे।

Advertisements