Advertisements


देवघर में शिवभक्तों की गूंज से गुंजायमान, राजकीय
श्रावणी मेला के 23 वें दिन पट खुलते ही जलार्पण
शुरू……
राजकीय श्रावणी मेला, 2022 के 23 वें दिन प्रातः 03:52 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया तथा कांवरियों की कतार तड़के सुबह तिवारी चौक होते हुए बीएड कॉलेज तक पहुँच गयी थी।
Advertisements

इसके अलावे शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही रूट लाईन के हर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं। वही जलार्पण हेतु कतारबद्ध कांवरियों को तिवारी चौक, बीएड कॉलेज, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क से मानसिंघी फुट ओवर ब्रीज, क्यू कॉम्प्लेक्स, संस्कार मंडप होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अर्घा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है। वही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इसकी निगरानी लगातार की जा रही है।
Related posts:
Chandil अंगीभूत कालेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद होने पर करेंगे उग्र आंदोलन : सुदामा हेम्ब्रम...
सरायकेला - खरसावां : मीरूडीह चौक पर सिद्धू-कान्हू प्रतिमा को नमन, हूल दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ को लेकर डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने किया शिव मंदिर का सफाई अभियान, यात्रा क...

