Advertisements
Spread the love

सरायकेला जिले में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, छात्रों को किया गया जागरूक, नियम उल्लंघन पर जुर्माना

Advertisements

गम्हरिया,संवाददाता- जगबंधु महतो

सरायकेला: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा व्यापक जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस क्रम में तामोलिया स्थित जेवियर इंग्लिश स्कूल में कक्षा 8वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित वाहन संचालन तथा सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार की जानकारी दी गई। बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के लिए सड़क सुरक्षा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
वहीं दूसरी ओर गम्हरिया केपीएस स्कूल के समीप छात्राओं को ले जाने वाले सवारी वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, चालक के वैध दस्तावेज एवं नियमों के अनुपालन की पड़ताल की गई।
इसके अलावा गम्हरिया थाना के पास बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर न केवल जागरूक किया गया, बल्कि नियम उल्लंघन पर चालान काटते हुए हेलमेट भी प्रदान किए गए।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा का मूल आधार है। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजू, दिलीप कुमार, रवि प्रसाद सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

You missed