Advertisements
Spread the love

मध्य प्रदेश में ट्रेन के चपेट में आने से जीवन खोया बहरागोड़ा के रोबिन पातर…

रिपोर्ट : देवाशीष नायक 

Advertisements

बहरागोड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के धोवा चंदडा गांव का रोबिन पातर (50) का मध्य प्रदेश में ट्रेन में आने से जान गंवाया । खबरों के मुताबिक, रोबिन पातर बीते जनवरी’२०२५ अपने पांच दोस्तों के साथ रोजी-रोजगार के तलाश मे महाराष्ट्र काम करने के लिए जा रहा था ।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कटनी स्टेशन के पास यह हादसा हुआ । साथ चल रहें दोस्तों ने उनके परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी । सूचना मिलने के बाद परिजन कटनी के लिए रवाना हो गया । सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार शब गांव में लाये जाने की बातें कही जा रही है।

परिजनों ने मदद की आस लिए बहरागोड़ा के झामुमो विधायक समीर महंती से मुलाकात किय। समीर महंती ने सरकारी मदद दिलवाने की आश्वासन दिया ।

गौरतलब कि, झारखंड राज्य का २४ साल का हो गया।‌ सरकारें बदलता रहा, चेहरा बदला नही बदला तो झारखंड राज्य के एक बृहत आबादी का जीवन का रूप – रेखा। खनिज संपदाओं से परिपूर्ण राज्य के आवाम के हाथों को काम देने का कोई स्थाई व्यवस्था हुआ होता तो, सरकारों को तरह – तरह की मुफ़्त दान देने की जरूरत न होता । और न ही भारी संख्या में दो जून की रोटी के लिए युवा – युवतियों को दुसरे राज्यों में पलायन करना होता ।‌ विधानसभा में जनता के द्वारा भेजे गये प्रतिनिधियों को ऐसी सवाल कटघरे में जरूर खड़ा करता है । सत्ता बदला गया पर व्यवस्था नहीं बदल सका ।

You missed