Advertisements
Spread the love

गोलचक्कर–मानिकुई–गिद्धिबेड़ा टोल प्लाजा मार्ग व खुंटी चौका–ईचागढ़ मार्ग का विधायक सविता महतो जल्द करेंगी शिलान्यास

Advertisements

संवाददाता : कल्याण पात्रा

चांडिल । अनुमंडल की लाइफ लाइन माने जाने वाली दो प्रमुख सड़कों – चांडिल गोलचक्कर से मानिकुई होते हुए गिद्धिबेड़ा टोल प्लाजा मार्ग तथा खुंटी चौका–पातकुम–ईचागढ़ मार्ग का शिलान्यास शीघ्र ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो द्वारा किया जाएगा।

दोनों सड़कों का टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

खुंटी चौका–ईचागढ़ मार्ग का निर्माण ₹6 करोड़ 88 लाख 34 हजार 583 रुपये की लागत से होगा। चांडिल गोलचक्कर–मानिकुई–गिद्धिबेटोल प्लाजा मार्ग का निर्माण ₹8 करोड़ 90 लाख 87 हजार 295 रुपये की लागत से किया जाएगा।
विदित हो कि इन सड़कों के निर्माण की मांग ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की लंबे समय से थी। विधायक सविता महतो ने इस विषय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मांग पत्र सौंपा था, जिसके बाद विधानसभा चुनाव से पूर्व ही दोनों परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई थी। चुनाव के कारण टेंडर प्रक्रिया में कुछ विलंब हुआ, किंतु अब जल्द ही विधायक सविता महतो शिलान्यास कर इन दोनों महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का आधारशिला रखेंगी।