Spread the love

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के गम्हरिया वन प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष बने सच्चिदानंद चौधरी…

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

Advertisements
Advertisements

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव गुरु प्रसाद महतो की अध्यक्षता में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड गम्हरिया -1 का पुनर्गठन चुनाव पदाधिकारी धरम सिंह उरांव एवं चुनाव पर्यवेक्षक प्रफुल्ल मांझी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से संघ के जिला अध्यक्ष मानिक हाँसदा, जिला उपाध्यक्ष अजीत गोराई, श्रीमती संध्या प्रधान एवं जिला प्रधान सचिव अमित कुमार महतो ने बैठक को संबोधित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मानिक हांसदा ने संगठन के इतिहास एवं संगठन के संघर्ष के संबंध में बातें को रखा। बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष अजीत गोराई ने वर्तमान स्थिति में संगठन क्यों आवश्यक है एवं संगठित रहने की क्यों आवश्यकता है और संगठन के द्वारा पूर्व में किए गए विभिन्न कार्यों एवं संगठन वर्तमान में जो कार्य कर रही है इस संबंध में सभी को अवगत कराए। जिला प्रधान सचिव अमित कुमार महतो ने संगठन की आगे की रूपरेखा, संगठन की कार्य शैली एवं संगठन किस तरह मजबूत हो, संगठन में किस तरह जुड़ कर हम शिक्षकों का कल्याण कर सकते हैं इस संबंध में अपने बातों को रखा। जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या प्रधान ने नई कमेटी को शुभकामनाओं के साथ नए प्रखंड कमेटी को शिक्षा एवं शिक्षक हित में निस्वार्थ भावना से कार्य करने के लिए एवं सभी को मिलकर आगे बढ़ाने की बात कही।

पुनर्गठित नई प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष सच्चिदानंद चौधरी, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता झा एवं परमानंद पानी, सचिव राजीव रंजन, सह सचिव संजय झा एवं श्रीमती किरण रजक, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, अंकेक्षक जगबंधु गोराई, प्रेस प्रवक्ता राम कुमार प्रसाद को बनाया गया। जिला टीम के द्वारा प्रखंड कमेटी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित संघ के अध्यक्ष एवं सचिव ने अपने बातों को रखते हुए कहा कि हम सभी अपने कार्यों से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे एवं शिक्षक हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। संघ के चुनाव पदाधिकारी एवं चुनाव पर्यवेक्षक ने नई प्रखंड कमेटी को बधाई के साथ काम करने के लिए शुभकामनाएं दिए। अंत में गुरु प्रसाद महतो के द्वारा सभी नव निर्वाचित संघ के पदाधिकारी को बधाई एवं उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

Advertisements

You missed