Advertisements
Spread the love

खरसावां गोलीकांड :-

खरसावां गोलीकांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे झारखंड आंदोलनकारी

स्वर्गीय मांगू सोय और स्वर्गीय दशरथ मांझी के मूर्ति की

प्राण प्रतिष्ठा 8 को……

सरायकेला। 1 जनवरी 1948 को हुई खरसावां गोलीकांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे एवं गोलीकांड में घायल हुए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय मांगू सोय एवं स्वर्गीय दशरथ मांझी की पुण्यतिथि आगामी 8 अप्रैल को सरायकेला के हेंसा गांव में मनाया जाएगा।

Advertisements

इस अवसर पर उक्त दोनों झारखंड आंदोलनकारियों के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हेंसा गांव में की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक भूतपूर्व सैनिक शंकर सोय ने बताया है कि स्थान उपलब्ध होने के बाद मूर्ति की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा है कि उक्त दोनों झारखंड आंदोलनकारियों की यादगार के लिए दोनों की मूर्ति को खरसावां शहीद स्थल में स्थापित किया जाना था।

परंतु शहीद स्मारक समिति के सदस्यों द्वारा खर्चा मास शहीद स्थल में स्थान नहीं दिया गया। जो झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में घायल एवं शहीदों तथा आंदोलनकारियों का अपमान है। और निंदनीय भी है। पुण्यतिथि पर दोनों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भूतपूर्व सैनिक शंकर सोय ने झारखंड के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, सभी जनप्रतिनिधियों, सभी गढ़ के राजा एवं आम जनता को ह्रदय से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किया है