Spread the love

 

पाकुड़

Advertisements
Advertisements

सत्य सनातन संस्था के सदस्य व आदर्श नगर निवासी राजू साहा ने बुधवार को पुराना सदर अस्पताल परिसर स्थित रक्त अधिकोष गृह मे रक्तदान कर एक प्रसूति की जान बचाई। सत्य सनातन संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि हिरणपुर प्रखण्ड के करयोडीह ग्राम के निवासी उपासी देवी जो सदर अस्पताल में इलाजरत है,उसके शरीर में खून की काफी कमी थी। जिससे उसकी जिंदगी बचाने के लिए चिकित्सकों ने परिजनों को रक्त उपलब्ध करने की बात कही। परिजनों ने आनन-फानन में रक्त के लिए संस्था के कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर से संपर्क किया ।अमर ठाकुर ने बीना समय गवाएं रक्त के लिए संस्था के सदस्य व आदर्शनगर निवासी राजू साह को सूचना दी ।सूचना मिलते ही राजू साहा ने रक्त अधिकोष गृह पहुच कर रक्त दान किया ओर प्रसुति की जान बचाई। राजू साह का यह दूसरा रक्क्तदान है।रक्तदान कर वो अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहे हैं।

You missed