Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

Advertisements
Advertisements

उत्तराखंड चुनाव के दौरान साहिबगंज के अनिल कुमार ओझा के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को लेकर कॉंग्रेस पार्टी के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रभारी उत्तराखंड देवेंद्र यादव के द्वारा श्री ओझा को चार धाम के प्रतीक चिन्ह, रुद्राक्ष की माला, चारो धाम की मिट्टी और अमृत समान जल तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए एक पत्र उनके निवास स्थान साहेबगंज, झारखंड को सम्मान स्वरूप भेजवाया गया है।इधर ,अनिल कुमार ओझा ने इस सम्मान को लेकर अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी नई दिल्ली, उत्तराखंड कॉंग्रेस कमिटी और महासचिव सह प्रभारी उत्तराखंड देवेंद्र यादव तथा सह प्रभारी श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह को हार्दिक धन्यवाद दिया है।

You missed