Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

Advertisements

साहिबगंज जिला के राजमहल प्रखंड स्थित सूर्य देव मंदिर सिंधी दलान के गंगा किनारे पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदू धर्म रक्षा मंच के तत्वधान में बने बजरंग अखाड़ा समिति के द्वारा किया गया ।जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक आनंद कुमार ओझा ,समाजसेवी सोनू सिंह रामदरश यादव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर ओर हनुमान जी की आरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर किया गया।इस दौरान बिहार ओर झारखंड से आए पहलवानों ने अपना-अपना दम दिखाया। पहलवानों की प्रथम -द्वितीय -तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की श्रेणी के लिए चयन किया गया ।सभी को बारी-बारी से पहलवानों को मौका दिया ।जिसमें प्रथम स्थान चन्द्र भूषण यादव बनारस उत्तर प्रदेश तथा बबन यादव के साथ बराबरी कि लड़ाई हुए । द्वितीय फालना अर्जन यादव तृतीय मुलायम सिंह यादव मध्य प्रदेश ने प्राप्त किया। इसका निर्णय कार्यक्रम का कोच ने निर्णय दिया ।सभी प्रतिभागी को अंग वस्त्र एवं धनराशि से देखकर सम्मान किया ।इस दौरान विधायक अनंत ओझा ने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन बहुत ही सुंदर और भब्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम पहला कार्यक्रम है। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धक हौसला अफजाई किया गया। बजरंग अखाड़ा समिति को सराहना किया गया। अखाड़े के अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत कम समय में करने का निर्णय लिया गया ।इस कार्यक्रम को सफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका राजमहल के गणमान्य और आम जनता का है। इस मौके पर बजरंग अखाड़ा समिति के संरक्षक उज्जवल मंडल, मंच संचालन भूदेव कुमार, कोषाध्यक्ष अजय चौधरी, कार्तिक साह, मिथुन राजवंशी ,कालीचरण, नकुल बर्मन ,पवन गोस्वामी आदि दर्जनों कार्यकर्ता ने अपना सहयोग दिया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।