Advertisements
Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

Advertisements

बिते 23 दिनो से साहिबगंज मंडल कारा में बंद एक महिला की मौत शनिवार के शाम में हो गई।बंदी महिला को पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में बीते 31 मार्च को लोहंडा से पकड़ा था। उसके साथ तीन अन्य महिलाएं भी पकड़ी गई थीं। मृत महिला मिर्जाचौकी की रहने वाली थी।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम जेल में उसे मिर्गी का दौरा पड़ा। इसके बाद जेल कर्मी उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी उपायुक्त रामनिवास यादव को मिलने पर उन्होंने मजिस्ट्रेट सविता को तैनात कर रविवार को मेडिकल बोर्ड के द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। उक्त घटना के उपरांत जेल में बंद अन्य बंदीओ ने रविवार को आक्रोशित हो गए। मामले की सूचना मिलने पर एसडीओ राहुल जी आनंद जी के नेतृत्व में नगर थाना व जिरवाबाड़ी ओपी की पुलिस वहां पहुंची और बंदियों को समझाया-बुझाया। इसके बाद सभी शांत हुए।

You missed