Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

Advertisements

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के मद्देनजर शनिवार को शिबू सोरेन जनजातीय डिग्री महाविद्यालय बोरियों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।जहां 20 अंकों के सवाल पूछे गये।
उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोहम्मद मनोवर अंसारी एवं द्वितीय स्थान पर पनसुरी हासदाँ एवं तृतीय स्थान पर महफूज आलम प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र- छात्राओं से मतदान के लाभ एवं मतदान की उपयोगिता कितने उम्र में मतदान की जा सकती है आदि से संबंधित सवाल पूछे गए।

कॉलेज छात्र-छात्राओं ने लिया मतदाता शपथ,,,,

महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय के नेतृत्व में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को मतदाता शपथ दिलवाया गया। जिससे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के उपलक्ष्य में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक,,,,,

महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया।
इस दौरान प्रखंड स्तरीय SVEEP नोडल पदाधिकारी एवं कर्मी गन उपस्थित हुए।

Advertisements

You missed