Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

Advertisements
Advertisements

कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों के कल्याण के लिए भारत सरकार द्वारा पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम की शुरुआत की गई है।
इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वर्चुअल मोड के माध्यम से देशव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा जिला के एनआईसी कक्ष में उपायुक्त रामनिवास यादव ,उपविकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार,समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास हेम्ब्रम, बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी कार्यक्रम में वर्चुअल मोड के माध्यम से जुड़े रहे।
कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री द्वारा चिन्हित बच्चों को लाभ दिया गया। जिसमे साहिबगंज जिला में इस योजना के तहत कुल दो बच्चों को चिन्हित किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लाभुक को पत्र,पीएम केयर सर्टिफिकेट (स्नेह पत्र),पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन का पासबुक,आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित हल्का हेल्थ कार्ड जिसके तहत 50 हजार रुपये तक का मुफ्त उपचार किया जा सकता है से लाभान्वित किया गया।
इस दौरान उपायुक्त ने लाभुक बच्चे को सर्टिफिकेट प्रदान किया एवं बच्चे से कहा कि किसी भी समस्या से निपटने एवं उनकी हर संभव मदद के लिए जिला प्रशासन हमेशा तत्पर एवं तैयार रहेगा। उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान बच्ची को स्नेह पत्र प्रदान किया गया है। इसके साथ- साथ दोनों बच्चियों का नामांकन स्कूल में करा दिया गया है एवं उनके खाते में स्कॉलरशिप आदि की सुविधा भी प्रदान की जाती रहेगी। 18 वर्ष पूरे होने पर उन्हें सभी सरकारी योजनाओं से आच्छादित भी किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि दोनों बच्चियां परिवार का अभिन्न हिस्सा है , जिला प्रशासन हमेशा उनकी देखभाल करता रहेगा।

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।