Advertisements

पाकुड़ सुमित कुमार
Advertisements

लोक आस्था का महार्पव छठ पूजा के मद्देनजर सोमवार को पाकुड़ जिला के पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दन ने तमाम छठ घाटों का किया निरीक्षण किया। छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो, इसके लिए एसपी श्री जनार्दन समेत पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, नगर थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव अपने दल बल के साथ छठ घाटों की तैयारी की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने पर्व में विधि व्यवस्था के साथ घाट की साफ सफाई से अवगत हुए।साथ ही एसपी ने ठाकुरबाड़ी के छठ कमेटी को बैरिकेटिंग करने का निर्देश दिया। जिन घाटों पर पानी अधिक है उन्हें ब्रीकेटिंग करना अनिवार्य ,सभी घाटों पर लाइट की व्यवस्था करने का आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए ।इसके लिए जिला प्रशासन तत्पर्य है।

