Spread the love

भष्ट्राचार के खिलाफ भाजपा ने मौर्चा खोला ..

12 मार्च को साहेबगंज जिला मुख्यालय पर महाधरना का

      किया अवह्वान….

साहिबगंज (रण बिजय गुप्ता, संथाल ब्यूरो)  भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार व साहेबगंज जिला अध्यक्ष के आदेशानुसार साहिबगंज जिला में गिरती कानून व्यवस्था, लूट, हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार ,दलित युवक देबू तुरी के पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत इत्यादि मामलों को लेकर भाजपा जिला कमिटी की ओर से 12 मार्च को जिला मुख्यालय साहिबगंज में महाधरना का आयोजन आहूत की गई हैं।

 

इसकी जानकारी जिला महामंत्री कुशमाकर तिवारी ने देते हुए बताया कि इस महा धारना में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड विधानसभा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी , भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ,प्रदेश के पूर्व महामंत्री राजमहल विधायक अनंत ओझा , प्रदेश के महामंत्री आदित्य साहू , जिला भाजपा के प्रभारी राजेश झा , मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

महाधरना को सफल बनाने को लेकर जिला भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक 6 मार्च को 11ः00 बजे साहिबगंज जिला मुख्यालय के टाउन हॉल मे बुलाई गई है। बैठक में जिला भाजपा के प्रभारी राजेश झा एवं राजमहल विधायक अनंत ओझा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में जिला भाजपा के पदाधिकारी सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री मोर्चा के जिला अध्यक्ष और महामंत्री तथा मंडलों के अध्यक्ष जिला में रहने वाले भाजपा एवं मोर्चों के पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जिला में निवास करने वाले भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि, जिला परिषद के अध्यक्ष, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,वार्ड पार्षद, जिला के विधायक ,पूर्व विधायक भाजपा के प्रत्याशी ,सांसद, पूर्व सांसद एवं प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे।

 

Advertisements

You missed