Advertisements
Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

Advertisements

झारखंड सरकार झारखंड राज्य में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करें।उक्त बाते एबीभीपी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दानीनाथ महतो के नेतृत्व में सोमवार को लगभग 150 कार्यकर्ता बड़हरवा शहर में गणेश सिनेमा हॉल में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने जाने के दौरान कहा।इस दौरान ABVP के पाकुड़ इकाई तथा बरहेट इकाई से भी दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। ABVP के कार्यकर्ताओं ने ये मांग की है कश्मीरी पंडितों को पुनः कश्मीर में बसाया जाय । जैसा कि देश के कई राज्यों में द कश्मीर फाइल्स मूवी को टैक्स फ्री किया गया हैं, उसी प्रकार से झारखण्ड में भी टैक्स फ्री किया जाए। ताकि सभी लोग इस मूवी को देख सके। इस मौके पर ABVP के अंकित गुप्ता ,हिमांशु कुमार, गौतम सिंह, कन्हाई ढोली,अजय , मौसम , अमित महतो, सत्यम ,राकेश, प्रसांत,अभिनव, बिक्की, सुदामा , कृष्णा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।