Spread the love

हिंसा के विरुद्ध अभियान से संबंधित कार्यशाला का हुआ

आयोजन…

 

साहिबगंज (रणविजय गुप्ता संथाल ब्यूरो : सिदो कान्हू सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वाधान से हिंसा के विरुद्ध अभियान से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदियार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि किस प्रकार महिलाओं को मदद करने के लिए जिला प्रशासन में समिति का गठन किया गया है और महिलाएं किस प्रकार इससे लाभान्वित हो सकती है।

इस कार्यक्रम के दौरान लिंग आधारित हिंसा के विरुद्घ शपथ लिया गया और गांव में डायन कुप्रथा के विरुद्ध आवाज उठाने एवं महिलाओं को हिंसा के विरुद्ध जागरूक करने की जानकारी दी गयी।

इस कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस के कर्मी गण एवं दूर-दराज से आए सखी मंडल के सदस्य ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में हस्ताक्षर करें कार्यक्रम उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।

You missed