Advertisements
Spread the love

राज्य बागवानी मिशन के अंतर्गत बेला फूल के पौधों का हुआ

वितरण…

साहिबगंज : रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)  जिला उद्यान कार्यालय द्वारा बेल के फूल का पौधा वितरण 40 किसानों के बीच मसकलैया पंचायत में किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 राज्य बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत आईटीसी द्वारा चयनित जिले के दो प्रखंड तालझारी एवं पतना में कुल 08 हेक्टेयर भूमि के लिए यह पौधा वितरण किया गया।

Advertisements

बताया गया कि राज्य बागवानी मिशन के तहत विभिन्न फूलों के पौधों का वितरण किसानों के बीच किया जा रहा है जिससे किसान फूलों की खेती के प्रति प्रेरित हो रहे हैं एवं इससे वह आर्थिक रूप से सबल होंगे।

इस मौके पर मौजूद थे जिला उद्यान पदाधिकारी श्री अमितेश रंजन मिट्टी जांच पदाधिकारी श्री अभिजीत शर्मा आईटीसी से श्री विवेक कुमार क्षेत्रीय प्रभारी प्रेम पासवान सब्जी प्रसार कार्यकर्ता श्री विकास पासवान किसान करण मुर्मू उषा किरण बास्की बादल हेंब्रम नासिर आलम एवं अन्य किसान मौजूद थे।

You missed