Spread the love

जन्म एवं मृत्यु के निबंधन से संबंधित बैठक हुई आयोजित….

========================================================================================================

Advertisements

साहिबगंज: रणविजय गुप्ता (संथाल ब्यूरो)  आज उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जन्म एवं मृत्यु के निबंधन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने जन्म-मृत्यु निबंधन का प्रखंड वार एवं निबंधन इकाई वार समीक्षा की। जहां जन्म-मृत्यु निबंधन का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सभी स्तर से प्रयास एवं समन्वय से संबंधित आवश्यक एवं उचित निर्देश दिया। इस दौरान बताया गया कि प्रखंड स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति के नियमित बैठक माह अप्रैल 2021 से सभी प्रखंडों में आयोजित जबकि सितंबर 2021 में साहिबगंज तालझारी,पतना,बरहेट एवं मंडरो में आयोजित किया गया।

स्पीच जन्म-मृत्यु निबंधन इकाई स्तर पर आने वाली कठिनाइयों पर विचार विमर्श किया गया एवं इससे संबंधित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
वही सभी निबंधन इकाई कार्यालय पर जन्म-मृत्यु निबंधन कार्यालय का साइन बोर्ड दृश्य स्थान पर लगाना जिससे सभी विवरण अंकित हो यथा निबंधन हेतु कार्य दिवस रजिस्ट्रार का नाम, मोबाइल नंबर आदि लगाने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में उपायुक्त राम निवास यादव ने निबंधन इकाई पर उपलब्ध आधारभूत संरचना की समीक्षा करते हुए भी आवश्यक निर्देश दिए।

इस क्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिशिर पंडित में जानकारी देते हुए बताया कि crsorg.gov.in पोर्टल से निर्गत जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र वैध है साथ ही क्यूआर कोड स्कैन करने पर उक्त पोर्टल पर जाकर प्रमाण पत्र डाउनलोड होनी चाहिए यथा प्रमाण पत्र को वैध नहीं माना जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को जन्म मृत्यु से संबंधित दस्तावेज बनाना है तो वह अपने संबंधित पंचायत सचिव या नगरपालिका क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी से संपर्क कर प्रमाण पत्र बनवा सकता है। वहीं अगर जन्म या मृत्यु से संबंधित अवैध प्रमाण पत्र मिलता है तो जिला सांख्यिकी कार्यालय को तुरंत मो0 न0- 620 2016 867 पर संपर्क कर इसकी जानकारी दे सकते हैं।

ज्ञात रहे कि अगर बच्चे का जन्म सरकारी अस्पताल में होता है तो वह सदर अस्पताल में जन्म होने पर सदर अस्पताल के अधीक्षक, अनुमंडल अस्पताल में जन्म होने पर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक एवं सीएचसी में जन्म होने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से जन्म प्रमाण पत्र ले सकता है। बताया गया कि बच्चे का जन्म होने पर अगर प्रमाण पत्र तुरंत निर्गत नहीं भी कराया तो कम से कम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अवश्य पूर्ण करा लें कि आगे जन्म पत्र बनाने में कोई कठिनाई ना आए। बैठक में उपायुक्त के अलावे अपर समाहर्ता विनय मिश्र सदर अस्पताल के डीएस डॉ0 मोहन पासवान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तालझारी डॉ0 रंजन, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिशिर पंडित, विभिन्न सीएचसी के संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed