बहरागोड़ा विधानसभा से समीर मोहंती ने दूसरी बार ली विधानसभा सदस्यता की शपथ
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) विधायक समीर मोहंती ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने उन्हें शपथ दिलाई. झारखंड विधानसभा चुनाव में समीर मोहंती ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के टिकट पर बहरागोड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ा था. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की डॉ दिनेशानंद गोस्वामी को बड़े अंतर से हराया था. ज्ञात हो कि महागठबंधन के प्रत्याशि समीर मोहंती ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार आज झारखंड विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है.
Advertisements

Advertisements

Related posts:
Jamshedpur News : रजनी सिंह के शव का अंतिम संस्कार को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में ससुराल और मायके दोनो...
आजादी के बाद भी बिइंगबूरु सौ से अधिक घर का आज भी आवागमन से वंचित है । सड़क जर्जर अवस्था में…..
SARIKELA NEWS : पांच साल से नहीं मिल रहा है चुनाव ड्यूटी भत्ता,सरायकेला के 500 आरक्षी और हवलदार हैं ...

