Advertisements
Spread the love

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का हुआ पुनर्गठन; उमाकांत प्रधान बने सचिव; गोलक बिहारी कोषाध्यक्ष . . .

सरायकेला   SANJAY । प्रेस क्लब आफ सरायकेला-खरसावां की बैठक वरीय पत्रकार पिनाकी रंजन के अध्यक्षता में सरायकेला गायत्री होटल में हुई। बैठक में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का पुनर्गठन करते हुए कई प्रस्तावों पर चर्चा किया गया। पुनर्गठन के दौरान भरत सिंह को प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बसंत साहू को कार्यकारी अध्यक्ष एवं विजय साहू को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सचिव पद की जिम्मेवारी उमाकांत प्रधान, सह सचिव के लिए गुरमीत सिंह एवं सचिन मिश्रा का चयन किया गया। जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी गोलक बिहारी को दी गई। पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह को संरक्षक, पिनाकी रंजन एवं दीपक दारोघा को सलाहकार बनाया गया है।कार्यकारिणी सदस्य में कार्तिक परीक्षा, विजय गोप, अरविंद सिंह, पारस ठाकुर, दिलीप, सोनु सिंह, शेखर तिवारी, अभिषेक कुमार पोद्दार, जितेंद्र मंडल, टिंकु सिंह उर्फ राजकिशोर को रखा गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकार हित के लिए प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां काम करेगी। जल्द ही इसका निबंधन किया जाएगा, इस पर विस्तार से विचार किया गया।

Advertisements

You missed