Advertisements
Spread the love

गांव शिक्षा संगम कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

गैर सरकारी संगठन सीनी टाटा ट्रस्ट के तत्वावधान सरायकेला प्रखंड के छोटा टांगरानी गांव में गांव शिक्षा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सीनी टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधि सुजीत कुमार एवं सरिता कुमारी लोहरा ने बताया कि इसका उद्देश्य गांव-गांव में बच्चों को ग्रीष्म अवकाश के दौरान पढ़ाई लिखाई से जोड़े रखने का है। इसके लिए गांव के अभिभावकों के साथ बातचीत किया गया। और भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए बच्चों को सुबह के 9:30 के बाद घर में ही रहने की सलाह दी गई। और इस बीच पुस्तक की पढ़ाई करने और लिखने के लिए बताया गया। मौके पर कार्यक्रम में बच्चों के लिए पुस्तकालय और पुस्तक के महत्व एवं उसके उपयोग के बारे में भी अभिभावकों को जानकारी दी गई। साथ ही विज्ञान से संबंधित गतिविधियां करके अभिभावकों को दिखाया गया। इस अवसर पर विज्ञान के कारणों पर चर्चा किया गया। और लाइब्रेरी के पुस्तकों पर गतिविधियां करवाया गया। स्थानीय विद्यालय की शिक्षक सुमन कुमार धीर सामंत ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया।