Spread the love

बिना किसी सूचना के सरायकेला में 10 घंटे गुल रही बिजली…

सरायकेला Sanjay । एक बार फिर सरायकेला का विद्युत विभाग अपने पुराने रंग में मंगलवार को दिखा। जहां किसी पूर्व सूचना के ही सरायकेला सहित आसपास की बिजली मंगलवार को पूरे दिन गुल रही। हालांकि विद्युत विभाग के सूत्रों के अनुसार इसे मेंटेनेंस कार्य के लिए प्रातः 9:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक बिजली गुल रखे जाने की बात बताई जा रही है। लेकिन मजे की बात है कि उक्त सूचना भी विभाग के अधिकारियों तक ही सीमित बताई जा रही है। बहरहाल पूरे मामले में क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता मंगलवार के पूरे दिन परेशान रहे। मेंटेनेंस के लिए बिजली गुल रहने की बात पहले से जानकारी नहीं होने के कारण उपभोक्ता इसके लिए तैयारी नहीं कर सके। और पूरे दिन बिजली आधारित कार्य एवं व्यवसाय ठप रहे। इस प्रकार पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त देखा गया। यहां तक की वर्तमान की जीवन शैली में जीवन की आदत बन चुकी मोबाइल की बैटरी भी बहुत लोगों की डाउन हो गई। जिसके कारण आम उपभोक्ताओं में बिजली विभाग की कार्यशैली के खिलाफ भारी रोष देखा गया।

Advertisements
Advertisements

You missed