Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र चावला मोड़ पर मना शहीद नाडु

सरदार का 30 वा शहादत दिवस, सांसद विद्युत महतो ने दी

श्रद्धांजलि….

संजय मिश्रा, सरायकेला ब्यूरो
गम्हरिया (जगबंधु महतो)  आदित्यपुर झारखंड आंदोलनकारी और मजदूर नेता शहीद लालमोहन सरदार उर्फ नाडु सरदार के 30 वे शहादत दिवस उपलक्ष पर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित चावला मोड़ में नाडु सरदार के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद विद्युत महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे।
शहीद नाडु सरदार को श्रद्धांजलि देते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के शोषण के विरुद्ध न्यूनतम मजदूरी लागू करने को लेकर नाडु सरदार ने आंदोलन किया था जिसका नतीजा रहा कि मजदूरों को उनका हक और अधिकार मिल सका. सांसद ने बताया कि झारखंड आंदोलन में भी स्वर्गीय सरदार ने महती भूमिका अदा की थी। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं ।लेकिन उनके किए गए कार्यों को याद करते हुए प्रतिवर्ष उनके शहादत दिवस पर लोग यहां पहुंचते हैं। इस उपलक्ष पर कृष्णापुर गांव में सांसद के सहयोग से जरूरतमंदों में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विमल महतो, समीर महतो, संतोष महतो, कंचन महतो, विनय महतो, गौतम महतो ,राजू सिंह ,मंतोष महतो, सारंगी प्रधान, मनीराम महतो ,बिट्टू नंदी, विक्की नंदी, बादल महतो, रोहिन महतो ,शंकर सरदार, दीपक महतो, विजय सिंह ,राम सिंह महतो आदि उपस्थित रहे।

 

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा