Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय कुमार मिश्रा)  भाजपा सरायकेला नगर कमिटी की तत्वावधान में भाजपा केंद्रीय व प्रदेश कमिटी की निर्देशानुसार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पूण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर को यादगार बनाने के उद्देश्य से उनके पुण्यतिथि से लेकर जन्म जयंती तक पौधारोपण सह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत रविवार की सुबह मांं झुमकेश्वरी मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा महिला नेत्री सह सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक की करकमलों से किया गया। तत्पश्चात भाजपा नेता सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, भाजपा नगर अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश प्रभारी रीता दुबे, सक्रिय कार्यकर्ता  राजीव महापात्र, देबराज सारंगी एवं मीडिया प्रभारी  दुखु राम साहू सभी ने एक पौधा लगाया और पर्यावरण को दूषित होने से बचाने की हरसंभव प्रयास करने कि संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती पटनायक ने कहा कि पौधा लगाना बहुत ही पुण्य का कार्य है। वृक्ष हम मानव जाति की जीवन रक्षक है। इसलिए हमें इसकी रक्षा करने की आवश्यकता है।

Advertisements
Advertisements

You missed