Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा)  झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन सरायकेला खरसावां का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र खाखा के नेतृत्व में राज्य के परिवहन एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की। सर्किट हाउस में मुलाकात करते हुए उन्होंने मंत्री को तत्कालीन झारखंड सरकार द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के काटे गए क्षतिपूर्ति अवकाश को पुनः बहाल करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। जिसमें एसोसिएशन द्वारा बताया गया कि पूर्व में पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले क्षतिपूर्ति अवकाश 20 दिनों का एक माह का अतिरिक्त मानदेय दिए जाने की एवज में तत्कालीन झारखंड सरकार द्वारा काट लिया गया था। राज्य के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के द्वारा पर्व एवं त्योहार ओं में भी चुस्ती मुस्तैदी, घोर परिश्रम और लगन के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया जाता है। एक वित्तीय वर्ष में मात्र 18 दिन का आकस्मिक अवकाश देय है। जो उनके परिवारों के समस्याओं और अति आवश्यक कार्यों का संपादन के लिए बहुत ही कम है। 20 दिनों की क्षतिपूर्ति अवकाश की कटौती से पूरे पुलिस परिवार में तनाव एवं आक्रोश व्याप्त है। आए दिन पुलिस परिवार में अपने अप्रत्याशित घटनाएं घटित हो रही हैं। इसलिए एसोसिएशन द्वारा मांग की गई है कि तत्कालीन झारखंड सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के काटे गए क्षतिपूर्ति अवकाश को पुनः बहाल कराने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए अपेक्षित कार्रवाई कराई जाए। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में सचिव कामेश्वर राम, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मुंडा, कोषाध्यक्ष बाबलू मुर्मू एवं संयुक्त सचिव तरुण कुमार महतो मौजूद रहे।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।