Spread the love

सीटीएसएसएस जूनियर स्कॉलरशिप के लिए सरायकेला से 7 नन्हे कलाकारों का हुआ चयन . . .

अक्षरा सिन्हा का छऊ डांस और प्रगति पटनायक छाऊ बांसुरी वादन के लिए मिला जूनियर स्कॉलरशिप सम्मान।

सरायकेला संजय

Advertisements
Advertisements

भारत सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत कल्चरल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप स्कीम सीटीएसएसएस जूनियर स्कॉलरशिप के लिए छऊ डांस सरायकेला से सात नन्हे कलाकारों का चयन हुआ है। जिसमें वर्ष 2021-22 के लिए सौरभ साहू, स्नेहा कुमारी और अभिजीत पटनायक का चयन हुआ है।

इसी प्रकार वर्ष 2022-23 के लिए छऊ डांस में अक्षरा सिन्हा, छऊ डांस के बांसुरी वादन में प्रगति पटनायक सहित अभिजीत राऊत और रोशनी पटनायक का चयन हुआ है।
बताया गया कि भारत सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र सीसीआरटी कला के क्षेत्र में कलाकारों के उन्नयन में सहयोग के लिए प्रत्येक वर्ष विभिन्न आयु वर्ग के लिए जूनियर एवं सीनियर स्कॉलरशिप प्रदान करती है। जिनमें अलग-अलग राशि दी जाती है। जूनियर स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले बच्चों को महाविद्यालय की पढ़ाई तक प्रत्येक वर्ष एक निश्चित राशि प्रदान की जाती है।

जिसके लिए स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले कलाकार बच्चे को प्रत्येक छह महीने में संबंधित कला के क्षेत्र में किए गए अपने कार्य का प्रतिवेदन सीसीआरटी को भेजना पड़ता है। कला के क्षेत्र में सीसीआरटी की छात्रवृत्ति काफी गर्व का विषय है। जो कलाकारों में यह एक लब्ध प्रतिष्ठित उपलब्धि मानी जाती है। यह स्कॉलरशिप कला के क्षेत्र में एक परिचय है।

अक्षरा सिन्हा के पिता अमलेश कुमार सिन्हा सरायकेला छऊ नृत्य पर कोल्हन विश्वविद्यालय के अधीन पीएचडी के शोधार्थी हैं।

अक्षरा सिन्हा ने छऊ गुरु गणेश कुमार परीक्षा से छऊ डांस की शिक्षा हासिल की है। अच्छा रानी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं छऊ डांस गुरु को देते हुए छऊ नृत्य कला के विकास के लिए समर्पित रहने की इच्छा जताई है। सरायकेला छऊ नृत्य के बांसुरी वादन में सीसीआरटी जूनियर स्कॉलरशिप के लिए चयनित प्रगति पटनायक के गुरु बांसुरी वादक कुश कुमार कारवां रहे हैं। बताते चलें कि अक्षरा सिन्हा और प्रगति पटनायक ने मोरहाबादी मैदान रांची, छऊ महोत्सव सरायकेला एवं पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के मंचों के अलावे कई स्थानों पर अपनी कला प्रतिभा की प्रस्तुति दे चुके हैं

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisements

You missed