Advertisements
Spread the love

जिला परिवहन पदाधिकारी चेकिंग करते हुए चलाया जागरूकता अभियान…

ए के मिश्र
सरायकेला खरसावां जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य शामड ने जिला मुख्यालय मे सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग के पदाधिकारी एवं जवानों के साथ चेकिंग करते हुए जागरूकता अभियान चलाया।

Advertisements

चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाते हुए कहां की वाहन चालक अनिवार्य रूप से लाइसेंस बना ले ,ट्रैफिक नियमों का सभी सख्ती से पालन करें। नाबालिक वाहन चालकों को समझाते हुए घर की अभिभावक से बात कर कहां कि अभिभावकों को नोटिस भेजा जाएगा। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को लगातार जागरूकता अभियान चलाते हुए जागरूक किए जाएंगे। नियम के पालन नहीं करने वालों से निपटते हुए फाइन वसुले जाएंगे…

You missed