Advertisements
Spread the love

खरसावां में समाजसेवी दिवंगत डॉ अमित महतो की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन .  . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

खरसावां प्रखंड अंतर्गत पथ निरीक्षण भवन में रविवार को समाजसेवी स्व डॉ अमित महतो के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर राढ़ संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य और कला विकास मंच की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इससे पूर्व डॉ अमित महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ अमित महतो बहुत ही नेक इंसान थे.

वे समाज के कार्यों में हमेशा जुड़े रहते थे. स्वर्गीय अमित महतो गरीबों के नि:शुल्क इलाज भी करते थे. इस शिविर में लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया. वही समाज की ओर से रक्तदाताओं को पौधा देकर सम्मानित किया गया. मौके स्व अमित महतो की पत्नी डॉ सरिता महतो, डॉ पंकज प्रधान, करन महतो, पंकज महतो, धर्मेंद्र महतो, लोकनाथ महतो, बबलू महतो, पंडित महतो, महेश महतो, राजू महतो, सदानंद महतो, सुमित महतो, दिलीप चांद महतो, दयाल महतो, सपन महतो, रईबु महतो, महावीर महतो, शिवराज महतो, अजित महतो आदि उपस्थित रहे.

You missed