
पड़ोस के रहने वाले युवक ने कुल्हाड़ी से मारकर 56 वर्षीय पड़ोसन को किया घायल . . .
सरायकेला:SANJAY

सरायकेला थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव से एक मार पीट का मामला सामने आया है. जिसमें 25 वर्षीय युवक राजा बारिक ने अपने पड़ोस में रहने वाली 56 वर्षीया महिला जोसना बारिक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.
घटना के बाद परिजन घायल महिला को सदर अस्पताल सरायकेला लेकर आए जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एमजीएम रेफर कर दिया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बहुत पहले दोनो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था.
राजा बारिक उस झगड़े को लेकर हमेशा गुस्से में रहता था. सोमवार की दोपहर को उसने पड़ोस की महिला को घर में अकेला बैठे देखकर पीछे से जाकर उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. उसने महिला पर चार से पांच बार प्रहार किया जिसकी वजह से महिला का सिर, कंधा और हाथ पर गहरी चोट आई है.
समाचार लिखे जाने तक सरायकेला थाने में मामले को लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है.
Related posts:

