आदित्यपुर पुलिस ने 300 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों
को किया गिरफ्तार….
गम्हरिया (जगबंघु महतो) आदित्यपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते दो तस्करों को 300 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की मुस्लिम बस्ती के रहने वाले वकील अंसारी और जमशेदपुर विद्यापति नगर के रहने वाले राजकुमार लोहरा ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के धंधे में संलिप्त हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा इनके पास से पुलिस ने 300 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Advertisements

Advertisements

Related posts:

