Advertisements
Spread the love

मणिपुर घटना के विरोध में आदिवासी सेंगेल अभियान ने रोला चौक पर मणिपुर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका  . . .

सरायकेला – SANJAY

मणिपुर में बीते दिनों दो आदिवासी महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में आदिवासी सेंगेल अभियान ने राजनगर के रोला चौक पर मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का पुतला दहन किया। राजनगर सेंगेल परगना फागु मुर्मू के नेतृत्व में किए गए पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल झारखंड पोनोत सेंगेल परगना सुगनाथ हेंब्रोम ने कहा कि मणिपुर में बीते 4 मई की वीडियो द्वारा जो कुछ देश के सामने अभी आया है वह दिल को दहलाने वाला है, पीड़ादायक है और मानवता को शर्मसार करता है। इसके लिए और अब तक जारी हिंसा के लिए राज्य सरकार को दोषी मानना गलत नहीं होगा। इसलिए हमारी मांग है कि मणिपुर सरकार को अविलंब बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा के पीछे असली आदिवासियों के अस्तित्व, पहचान और हिस्सेदारी का मामला छिपा हुआ है। इसलिए इस देश को गंभीरता से समझने की जरूरत है। अन्यथा आदिवासियों का नरसंहार निश्चित है। पुतला दहन कार्यक्रम में राजनगर सेंगेल युवा अध्यक्ष इशांत मुर्मू, पूर्व जिलाध्यक्ष मोठाय बास्के, सरायकेला जिला सेंगेल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती हेंब्रोम, कान्दरु मुर्मू, सांखों टूडू, पोदाम टूडू, मालती हेंब्रोम, महेश मुर्मू, खेलाराम टूडू, राजकिशोर टूडू, सुनील टूडू, सोनातन मुर्मू, धानो टूडू, सुखदेव टूडू, धानो मुर्मू, नारसिंह टूडू, राजाराम टूडू, जयसेन मुर्मू, डॉक्टर सुन्नी सहित दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

You missed

दुमका : कोयले के डंपिंग से नदी के पानी का रंग हुआ काला, सुध लेने वाले बेखबर…

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…