Advertisements

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर
अधिवक्ता न्यायिक कार्यो से अलग रहे…
सरायकेला Sanjay । झारखंड राज्य बार काउंसिल के निर्देशानुसार जिला बार काउंसिल के अधिवक्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से अलग रहे। इस अवसर पर मौजूद जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं अधिवक्ता जलेश कवि ने बताया कि बेतहाशा कोर्ट फी में वृद्धि, राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट नहीं लागू करने, बजट में अधिवक्ता कल्याण के लिए निधि आवंटन नहीं करने, लोक अभियोजक और अपर लोक अभियोजक राज्य के बार एसोसिएशन से नहीं बनाने जैसे अधिवक्ताओं के हित की लगातार अनदेखी करने की समस्याओं को लेकर झारखंड राज्य बार काउंसिल के निर्देश पर सभी अधिवक्ता अपने को न्यायिक कार्यों से अलग रखे हैं।
Advertisements


