Advertisements
Spread the love

प्रचंड गर्मी के बाद तेज आंधी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना .  . .

  • सरायकेला : संजय

जिले में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार हो चुका है। ऐसे में बीते कई दिनों से आसमान से आग उगलती गर्मी से लोगों का जीना मुहाल है। परंतु मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे आई तेज आंधी और झमाझम बारिश से मौसम कुछ हद तक सुहाना हो गया है। दोपहर बाद हवा इतनी तेज चली कि कई जगह पेड़ की टहनियां टूट कर गिर गईं। कई दिनों से चली आ रही प्रचंड गर्मी के बाद क्षेत्र में यह पहली बारिश है। हालांकि बारिश ज्यादा हुई नहीं है। जब तक मानसून बारिश नहीं होती फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद मुश्किल है। जून की शुरूआत के साथ ही गर्मी के तेवर काफी तीखे हो गए थे। दिन में चिलचिलाती धूप और रात्रि में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल था, लेकिन मंगलवार की दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदला। काफी दिनों से प्रचंड गर्मी के प्रकोप से लोगों का हाल-बेहाल बना हुआ था। एक तरफ जहां तेज धूप के कारण लोगों का हाल-बेहाल बना हुआ था तो वहीं अघोषित विद्युत कटौती के चलते लोगों को घरों में भी चेन नहीं मिल रहा।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा