Advertisements
Spread the love

चाइल्डवाईज यू-डाइस मैंडेटरी फील्ड 2022-23 अपडेट नहीं करने वाले प्रखंड के 9 विद्यालयों पर अग्रेतर कार्रवाई के लिए बीईईओ ने डीईओ और डीएसई को लिखा पत्र…

सरायकेला Sanjay । विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय में नामांकित छात्र छात्राओं का शतप्रतिशत ईभीभी पोर्टल पर चाइल्डवाईज यू-डायस मैंडेटरी फील्ड 2022-23 एक निश्चित समय सीमा के अंदर पूर्ण करना था। परंतु बारंबार विभागीय पत्र, व्हाट्सएप मैसेज और मोबाइल से संपर्क करने के बाद भी प्रखंड के 9 विद्यालयों द्वारा उक्त कार्य नहीं किया गया है। और ना ही किसी प्रकार का सहयोगात्मक रवैया अपनाया जा रहा है।

सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने उक्त बातें कहते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखकर बताया गया है कि इससे विभागीय कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत ने बताया है कि संबंधित विद्यालयों पर अपने स्तर से उचित कार्यवाही किए जाने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।

ताकि आगे से प्रतिवेदन के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना होँ। चाइल्डवाईज यू-डाइस मैंडेटरी फील्ड कार्य नहीं पूर्ण करने वाले सरायकेला प्रखंड के विद्यालयों की सूची में बाल ज्ञान केंद्र गुड़ियाडीह वार्ड नंबर 10, कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला, नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला, अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय संजय, अपग्रेडेड प्राथमिक विद्यालय सिंदूरकुली, अपग्रेडेड मध्य विद्यालय जोरडीहा, अपग्रेडेड प्राथमिक विद्यालय पालोबेड़ा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरायकेला एवं अपग्रेडेड प्राथमिक विद्यालय कूदरसाई शामिल है।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा