Advertisements

रांगामटिया गांव स्थित जाहेरथान की घेराबंदी को लेकर हुआ भूमि पूजन . . .
सरायकेला : SANJAY
Advertisements

गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रांगामाटिया गांव स्थित जाहेरथान की घेराबंदी को लेकर भूमि पूजन किया गया. खरसावां विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो व वरिष्ठ झामुमो नेता विजय महतो ने नारियल फोड़ कर व शिलापट्ट का अनावरण कर भूमि पूजन किया. मौके पर मांगीलाल ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर कटिबद्ध है। इसी कड़ी में जाहेरथान की घेराबंदी का भूमि पूजन किया गया है. उन्होंने कहा कि विगत बीस वर्षो में जो कार्य नहीं हुए हैं विगत चार वर्षो में वह कार्य हो रहे हैं. मौके पर सुभाष महतो, प्रकाश महतो, अमूल्य महतो, मनसा टुडू, रामू त्रिपाठी, देवू महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी महतो, शेख जुबेर, युवा मोर्चा के भवानी शंकर सतपथी एवं सीताराम महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Related posts:
SARAIKELA : मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर सरायकेला पुलिस में नगर क्षेत्र में की...
SARIKELA NEWS : अग्निपथ स्कीम देश के युवाओं के साथ रोजगार देने के नाम पर भद्दा मजाक: हाराधन महतो...
SARAIKELA NEWS : झामुमो ने विभागीय पदाधिकारी के साथ प्रस्तावित पुलिया निर्माण स्थल का किया निरीक्षण....

