Advertisements
Spread the love

गृह मंत्री अमित भाई शाह के प्रस्तावित चाईबासा आगमन को लेकर भाजपा ने की

बैठक….

सरायकेला Sanjay  आगामी 7 जनवरी को प्रातः 11:00 देश के गृहमंत्री अमित भाई शाह चाईबासा के टाटा कॉलेज ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर सरायकेला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर हम कोल्हान जीतते हैं तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार निकम्मी है और यह काम करने के लिए नहीं बल्कि कमाने के लिए हैं। 3 सालों में इन्होंने कुछ भी काम नहीं किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की दिन है कि जनजातीय दिवस मनाने की शुरुआत की गई। और एक आदिवासी महिला आज देश की राष्ट्रपति है। यह बात गांव गांव में बतानी है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है। प्रदेश संगठन महामंत्री करमबीर सिंह ने कहा कि लोकसभा प्रवास योजना के तहत देश के गृह मंत्री का आगमन हो रहा है। उनके द्वारा की जाने वाली सभा 2023 की प्रदेश में भाजपा की पहली सभा होगी। बैठक में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के प्रभारी उदय सिंहदेव, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर विनोद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, सरोज सिंह, उपमहापौर अमित सिंह, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, गणेश महाली, रमेश हांसदा, चामी मुर्मू, हरे कृष्ण प्रधान, राजा सिंहदेव, पंकज कुमार सहित जिले के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारी और मोर्चा अध्यक्ष और सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

You missed