Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर मामले में अभय सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की शीघ्र रिहाई को लेकर भाजपा ने किया विशाल धरना प्रदर्शन…

सरायकेला Saraikela : जनता की एकजुटता दिखाने की जरुरत है। जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी झारखंड से भ्रष्टाचारी या तो जेल जाएंगे या झारखंड से बाहर जाएंगे। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सरायकेला स्थित दुर्गा पूजा मैदान में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि झारखंड को मुंबई, दिल्ली व छत्तीसगढ़ के लोग लूट रहे हैं। यहां के बालू व शराब से जो कमाई हो रही है झारखंडियों को लाभ नहीं मिल रहा है। झारखंड के आदिवासी सड़क किनारे हड़िया व देशी शराब जब बेच सकते हैं तो अंग्रेजी शराब भी बेच सकते हैं। हेमंत सरकार को हड़िया व देशी शराब बेचने वाली महिलाओं को अंग्रेजी शराब दुकान का लाइसेंस देना चाहिए। लेकिन झारखंड के लोगों से हेमंत सरकार को रुपये नहीं मिलेंगे इसलिए वे दिल्ली, मुंबई व छत्तीसगढ़ से लोगों को झारखंड लाकर लाइसेंस उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि रांची से लेकर संथाल परगना तक जमीन की लूट हुई है।

Advertisements

ऐसे में कैसे झारखंड की तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि अभय सिंह प्रकरण में सीबीआई से जांच कराने की मांग की जा रही है लेकिन हेमंत सरकार सीबीआई से जांच की इजाजत ही नहीं दे रहे हैं। क्योंकि उन्होंने पता है कि अगर जांच शुरु होगी जमशेदपुर के पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन सहित तो हेमंत सरकार तक भी इसकी लपटें जाएंगी। अभय सिंह को सुबह तीन बजे आतंकवादियों की तरह से गिरफ्तार किया गया, ऐसा लगता है जैसे प्रशासन उनसे डरी हुई थी। सरायकेला के एक तीन सौ साल पुराने मंदिर पर प्रशासन की कुदृष्टि पड़ गई है, प्रशासन अब उस मंदिर का कागज दिखाने को कह रही है। राज्य में लूट मचा हुआ है, अराजकता का माहौल है, सरकार दिल्ली, मुंबई के लोगो को राज्य के सभी संसाधन बेच रही है, विकास के काम ठप पड़े है, सरकार शराब का व्यवसाय भी छत्तीसगढ़ के लोगों को सौप कर घोटाला कर रही है। यह लोग आदिवासियों के नाम पर राज करते है और उन्ही को लूटते है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि चार पन्नो के एफआईआर में शरारती तत्वों के नाम है, जिन्होंने पत्थर फेंका, जिन्होंने बम फेंका, उनका नाम दर्ज है लेकिन जेल में अभय सिंह और बाकी हिंदू नेता हैं, इरफान अंसारी रोज राज्य का माहौल खराब करने वाला बयान देता है वह मुख्यमंत्री का चहेता बना हुआ है। ऐसा पहली बार हुआ होगा कि ज्ञापन देने वाले को ही जेल भेज दिया गया है, इस हिंदू विरोधी, सरना विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। जब जब हिन्दुओं का अपमान हुआ है। तब तक तख्त व ताज बदल गए हैं। उन्होंने दावा किया कि कोल्हान में 14 विधानसभा सीट पर भाजपा विजय हासिल करेगी।

सभा को संबोधित करते हुए जे.बी तुबित ने कहा कि अब सरना और सनातन को एक होना होगा, उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है, उन्होंने कहा कि आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ की लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा हो, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गहराई ने अपने संबोधन कहा कि इस सरकार से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नही है। भाजपा कार्यकर्ता लड़ने वाले हैं। जेल जाने से हम नही डरते है। कार्यक्रम में गणेश महाली, रमेश हांसदा, शैलेंद्र सिंह, उदय सिंहदेव, सुनील श्रीवास्तव, लाल सिंह सोय ने भी संबोधन किया। सरायकेला अनुमंडल कार्यालय के समीप दुर्गा पूजा मैदान में जमशेदपुर के हिंदू संगठन एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में एक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। मौके पर अथितियों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। मंच संचालन राकेश सिंह ने किया।

कार्यक्रम में मीनाक्षी पटनायक, बास्को बेसरा, निर्भय सिंह, मनोज कुमार चौधरी, बॉबी सिंह, सतीश पूरी, सारथी महतो, हलधर नारायण, सतीश पूरी, अमिताभ सेनापति भी मंचासीन थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, बद्री दारोगा, मनोज तिवारी, मुजाहिद खान, पंकज कुमार, सोहन सिंह, भोगेंद्र झा, अभिषेक आचार्य आदि महत्वपूर्ण भूमिका रही

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित