बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल संचालन के समय में हुआ परिवर्तन…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

Advertisements

सरायकेला। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में अत्यधिक गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए जिला अंतर्गत सभी स्कूलों के समय सारिणी में बदलाव का निर्देश दिया गया है।
इसके तहत जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा आठ तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11.30 बजे तक एवं कक्षा नौ से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से बारह बजे तक संचालित की जाएगी।
इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जाएगी। परन्तु मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा। यह आदेश दिनांक 22 अप्रैल से अगले आदेश तक लागू रहेगा।
Related posts:
पातकुम दिशोम मांझी पारगना बाबा जन्मजंयती पर शुक्रवार को ईचागढ़ प्रखंड के टीकर स्थित स्व नकुल बेसरा के...
काठीकुंड:कोयला हाइवा वाहन के टक्कर से बचने के लिए स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर को मारी ठो...
एक साथ एक ही गांव के 45 व्यक्ति पड़े बीमार; अस्पताल में अफरा-तफरी; फूड प्वाइजनिंग की संभावना.......

