Spread the love

आभूषण व्यवसाय से लूटपाट के मामले पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीपीसी की मुलाकात; टीम गठित कर मामले का त्वरित उदभेदन करने की मांग की . . .

  • सरायकेला : SANJAY

मंगलवार की रात सरायकेला मुख्य बाजार स्थित आभूषण व्यवसायी अरुण कुमार राना के साथ हुई छिनतई की घटना को लेकर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार से मुलाकात की। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ प्रतिनिधिमंडल में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व महासचिव मनोज कुमार चौधरी, जितेंद्र अग्रवाल, सुमित चौधरी और आकाश अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की ओर से एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि सरायकेला मुख्य बाजार में पहली बार इस प्रकार की घटना घटित हुई है। जिससे सभी व्यापारी चिंतित हैं। सभी व्यापारी की ओर से चेंबर ऑफ कॉमर्स निवेदन करता है कि इस घटना का त्वरित उदभेदन करने के लिए टीम गठित कर आवश्यक ठोस कदम उठाया जाए। ताकि अपराधी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचे। शहर में शांतिपूर्ण वातावरण देना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। पुलिस द्वारा शहर के हर चौक पर हेलमेट और सीट बेल्ट जांच के लिए जिस तरह से पुलिस मुस्तैद है। वही मुस्तैदी और सक्रियता से बाजार में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए होनी चाहिए। जिससे अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने मांग की है कि उक्त कलंकित और भयभीत करने वाली घटना का जल्द से जल्द उदभेदन करवाया जाए। ताकि व्यापारी भयमुक्त वातावरण में व्यापार कर सकें।

Advertisements
Advertisements

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।