Advertisements
Spread the love

चौका पुलिस ने 450 ग्राम अफीम गादा के साथ एक को किया गिरफ्तार…

सरायकेला । नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चौका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस संबंध में चौका पुलिस ने चौका थाना अंतर्गत मुटुदा ग्राम निवासी एक 28 वर्षीय बाइक सवार युवक मोंगोल मुंडा उर्फ मंगल मुंडा को करीब 450 ग्राम गीला अफीम अफीम गादा के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही युवक के पास से जेएच 05 वाई-3428 संख्या की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और करीब ₹2556 नगद बरामद किया है।

Advertisements

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस का जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अवर निरीक्षक सह चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप सोमवार को पुलिस अवर निरीक्षक अभिजीत कुमार, सीआरपीएफ 133 मातकमडीह, सैट 170, जिला सशस्त्र पुलिस बल एवं चौकीदार के साथ ग्राम मुटुदा एवं उसके आसपास के जंगली इलाकों में एरिया डोमिनेशन तथा अन्य कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के छापामारी के लिए निकले थे।

इसी क्रम में मुटूदा गांव के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस को देख कर अपनी बाइक घुमाते हुए भागने का प्रयास करने लगा। जिसे मौजूद पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में युवक मंगल मुंडा के पास से 450 ग्राम गीला अफीम के साथ उप सामग्रियां बरामद की गई। इस संबंध में चौका थाने में थाना कांड संख्या 30/2023 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

You missed