Advertisements
Spread the love

एमवाईएम प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ रंगारंग शुभारंभ…

सरायकेला Sanjay। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा मंडल ग के तत्वाधान आयोजित की जा रही दो दिवसीय एमवाईएम प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को शुभारंभ किया गया। सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जा रहे हैं उक्त टूर्नामेंट का उद्घाटन सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए अनुशासित और स्वच्छ खेल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर शंभू नाथ अग्रवाल, जलेश कवि, सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रेम अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष सुमित चौधरी, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा रेखा सेक्सरिया, इंदिरा अग्रवाल और आशा अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चाईबासा के अध्यक्ष हर्ष सुलतानिया, जमशेदपुर के अध्यक्ष विवेक पुरोहित और चक्रधरपुर के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल अपनी-अपनी टीमों को लेकर टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचे। जहां खेले गए पहले दिन के मैच में जमशेदपुर और चाईबासा की टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई। बताया गया कि उक्त दोनों टीमों के बीच बृहस्पतिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के स्टेट कन्वेनर आशुतोष काबरा, आशीष अग्रवाल, जितेंद्र मित्तल और अभिषेक सेक्सरिया का सराहनीय योगदान रहा। पहली बार मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला द्वारा किसी खेल प्रतियोगिता के किए जा रहे आयोजन के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सचिव आशुतोष चौधरी, कोषाध्यक्ष नीतीश चौधरी, संयोजक आनंद अग्रवाल और सह सचिव अनमोल सेक्सरिया इस अवसर पर मौजूद रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा