Spread the love

वन विभाग में मनाया गया संविधान दिवस…

सरायकेला Sanjay । सरायकेला स्थित जिला वन एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यालय प्रांगण में वन विभाग द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला वन संरक्षण पदाधिकारी आदित्य नारायण द्वारा उपस्थित कर्मियों को संविधान के प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर कार्यालय के प्रधान लिपिक असित कुमार नायक, सहायक लिपिक जगरनाथ गोप, प्रेमचंद्र कुंभकार, कनिका दास, निम्न वर्गीय लिपिक संतोष सिंह, मंगल सिंह कालुंडिया, गुरुचरण माझी, अर्जुन लेयांगी, कर्मी यशवंती महतो, भारत महतो, दूधनाथ गंझु, बागुन हेंब्रम, सतीश सुंडी, दुसु मुंडाईन, जेमा कारवा, मलय पुष्टि, किशोर रंजन महतो, सुधीर महतो कार्यक्रम में शामिल रहे। इसी प्रकार सरायकेला वन क्षेत्र कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। जहां वन क्षेत्र पदाधिकारी सरायकेला प्रमोद कुमार की देखरेख में फॉरेस्टर सुनील महतो, फॉरेस्टर श्रावंती दे सहित उपस्थित अन्य सभी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

Advertisements
Advertisements

You missed