बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में स्कूली बच्चों ने मनाया संविधान दिवस..
सरायकेला Sanjay। सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में बाल संसद के नेतृत्व में स्कूली बच्चों द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम तियु सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की देखरेख में स्कूली बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। साथ ही पहला धर्म राष्ट्र और पहला धार्मिक ग्रंथ संविधान के रूप में संविधान के प्रति समर्पित रहने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद और डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए किया गया।
Advertisements

Advertisements


