Advertisements
Spread the love

गम्हरिया थाना निरीक्षण में कार्यों से संतुष्ट दिखे डीआईजी ,गुंडा पंजी अपडेट और 5 साल के चार्ज शीट पर विशेष निगरानी का निर्देश…

गम्हरिया (जगबंधु महतो )   सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना का कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना प्रभारी राजीव कुमार को लंबित कांडों के उद्भेदन ,गुंडा पंजी अपडेट रखने समेत 5 वर्षों के चार्ज सीट पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया।डीआईजी अजय लिंडा ने रूटीन प्रक्रिया के तहत थाना में दर्ज कांडों की समीक्षा करते हुए के संधारण पर भी निर्देश दिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि अधिकांश मामलों में पंजी अपडेट हैं। जबकि कुछेक पंछियों में त्रुटियां मिली है। जिसे दूर करने का निर्देश दिया गया है। डीआईजी ने बताया कि अगले 15 दिनों में सभी लंबित मामलों का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा लूट पंजी डकैती पंजी में भी कुछ त्रुटियां मिली है। जिसे दूर करने का निर्देश दिया गया है। माल खाना जिम्मा के विषय में डीआईजी ने बताया कि अधिकारियों के तबादला होने के चलते माल खाना चार्ज का कार्य अधूरा है। उन्होंने निर्देशित किया है कि कोर्ट के निर्देशानुसार मखाना के कबाड़ को हटाया जाएगा।

Advertisements

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी

डीआईजी ने बताया कि 30 तारीख को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था संबंधित सभी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। वहीं पश्चिम सिंहभूम जिले में लगातार पुलिस -नक्सली मुठभेड़ मामले पर डीआईजी ने बताया कि नक्सली अपने अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें सरकार के नीतियों का लाभ लेकर मुख्यधारा में लौटना चाहिए।