Spread the love

मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्व नपं उपाध्यक्ष ने मजदूरों का किया सम्मान…

मजदूरों को हक और खुशी देना हम भारतीयों के संस्कारों में: मनोज कुमार चौधरी…

सरायकेला  Sanjay। मजदूर दिवस के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अपने चिर परिचित अंदाज में मजदूरों का तिलक चंदन लगाकर पूजन किया। इस तरह का सम्मान पाकर नगर पंचायत के मजदूर अभिभूत हो गए। मौके पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी में मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोगों का अथक परिश्रम से विकास की परिकल्पना की जा सकती है। सरायकेला को स्वच्छ बनाने में आपकी भूमिका अतुलनीय है आप देवतुल्य हैं।

Advertisements

मजदूर दिवस पर आपलोगों का पूजन और वंदन करने का मुझे सौभाग्य मिला। आपलोगों के बिना विकास की परिकल्पना भी बेमानी है, आपकी मेहनत खून पसीने का मूल्य चुकाना असंभव, हमारी खुशियां आपसे हैं, आपकी खुशियों और आपलोगों का सम्मान करना हमारी प्राथमिकताओं में है। मजदूर दिवस संस्थान की समृद्धि, शक्ति और कल्याण को सुनिश्चित करने वाले श्रमिकों की भक्ति और योगदान के प्रति वार्षिक समीक्षा/सम्मान का दिवस है।

उन्होंने कहा कि मैं लगभग 5 वर्षों से नगर पंचायत सरायकेला से जुड़ा हुआ हूं और मुझे आज तक एक भी ऐसी समस्या या शिकायत नहीं मिली है जो मज़दूरों के अधिकारों के दमन से संबंधित हो। मई डे को विशुद्ध रूप से श्रमिकों द्वारा संगठन की भलाई के लिए किए गए योगदान और इसके परिणामस्वरूप मजदूरों को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता था। लेकिन आज मजदूर दिवस एक श्रमिक उत्सव के रूप में विकसित हो रहा है जिससे इस दिन के गहरे और सच्चे महत्व खत्म हो रहें हैं। सम्मान समारोह में मुख्य रूप नगर पंचायत सरायकेला के कर्मी और मजदूर उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed