Spread the love

जिले के तीरंदाज अनिल लोहार ने जमाया स्वर्ण पदक पर कब्जा…

सरायकेला Sanjay । सरायकेला-खरसावां जिला के तीरंदाज अनिल लोहार ने गुजरात के केवडिया में आयोजित 42वीं सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। इंडियन राउंड में 30 मीटर की दूरी निशाना साधते हुए अनिल लोहार ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे अनिल लोहार गम्हरिया प्रखंड पिंड्राबेडा गांव का रहने वाला है। अनिल लोहार की इस उपलब्धि पर सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ ने बधाई दी है। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत चंद्र मोहंती ने बताया कि मेडल लेकर सरायकेला पहुंचने पर तीरंदाजों का भव्य स्वागत किया जायेगा। अनिल लोहार की इस उपलब्धि पर जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, उपाध्यक्ष मंगल सोय, सचिव सुमंत मोहंती, उत्तम मिश्रा, अजय मिश्रा, उदय सिंहदेव, गणेश महाली, सुधीर मंडल आदि ने बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताया है कि इस प्रतियोगिता में जिला के अन्य तीरंदाज भी मेडल जीतने में सफल होंगे। इस प्रतियोगिता में अनिल लोहार के अलावे सरायकेला-खरसावां जिला के तीरंदाज समीर बेहरा व सुनील महतो झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Advertisements
Advertisements

You missed