Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादी; प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई का मिला आश्वासन . . .

सरायकेला : SANJAY

जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगों से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। बताया गया कि जिला समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। जनता दरबार में भूमि विवाद, चांडिल अनुमंडल क्षेत्र राशन वितरण में अनियमितता बरतने, गम्हरिया प्रखंड के बुरुडीह में आँगनबाड़ी सेविका का पदस्थापन करने, आबुआ आवास योजना सूची से नाम हटाने, ईचागढ़ प्रखंड के सहिया दीदीयां के लंबित वेतन भुगतान कराने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…